रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रविवार को होली पर्व के दृष्टिगत विशेष अभियान में पटवाई रोड असदुल्लापुर, मिलक में राधा रानी ट्रेडर्स से मैदा और लाल मिर्च पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। गुणवत्ता के संदेह पर लगभग 29 बोरी मैदा, अनुमानित कीमत 46000 रुपये और 37.500 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर, अनुमानित कीमत 8250 को सीज किया। रास डंडिया में किराना स्टोर से नमकीन का एक नमूना लिया। स्वार में एक स्पेलर इकाई से सरसों का तेल व पिसी धनिया के एक-एक नमूने लिए। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 20 किलो सरसों का तेल और तीन किलो पिसी धनिया सीज की। जांच में स्पेलर बिना खाद्य पंजीकरण के संचालित पाया गया, जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समोदिया में एक डेयरी से क्रीम का एक नमूना भरा गया। इस प्रकार विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल छह विधिक नमून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.