बेगुसराय, मार्च 5 -- मंसूरचक। होली के मद्देनजर शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के हवासपुर वार्ड नंबर 4 निवासी इंद्रदेव महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार को घर के निकट से 29 बोतल रॉयल स्टैग 750 एमएल विदेशी शराब के साथ थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय, शमलेश पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह ने दल-बल के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब दो माह से जितेंद्र द्वारा शराब का धंधा किये जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस लगातार उसे रंगेहाथ पकड़ने के प्रयास में थी। मामला दर्ज कर उसे बुधवार को बेगूसराय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.