मुरादाबाद, मई 26 -- एक हफ्ते से कहर बरपा रही हीट वेव के बीच सोमवार की रात काफी ज्यादा गर्म रही। जिसका असर मंगलवार सुबह के मौसम पर दिखाई दिया। रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सामान्य की तुलना में न्यूनतम तापमान के हद से पार पहुंच जाने के कारण मंगलवार की सुबह उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। सुबह सात बजे भी काफी गर्मी महसूस हुई। नौ बजे के बाद चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने अपना पहरा जमा लिया। यह भी पढ़ें- 29 पहुंचा न्यूनतम तापमान, उमस ने किया बेहाल यह भी पढ़ें- गर्मी से बेहाल उत्तर भारत के लिए राहत की उलटी गिनती शुरू, इस दिन से होगी झमाझम बारिश यह भी पढ़ें- चार दिन हीट वेव का अलर्ट, गर्म हवाओं ने झुलसाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...