29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों को मिली मंजूरी
बलरामपुर, जुलाई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में जनपद को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने बलरामपुर में 29 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इन भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी जिला पंचायत बलरामपुर को सौंपी गई है। इससे ग्रामीण स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत होगी साथ ही लोगों को अपने गांव के निकट ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने के बाद मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर जांच, नवजात एवं बच्चों की देखभाल, पोषण संबंधी गतिविधियां, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.