29 दुकान व मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य हुआ पूरा
बाराबंकी, मई 24 -- रामनगर, संवाददाता। महादेवा मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर अधिग्रहित किए गए 29 दुकान व मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अब मौके से मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। मलबा साफ होने के बाद मंदिर परिसर के आसपास पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध हो जाएगी जिससे कॉरिडोर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में आसानी होगी। फिलहाल मंदिर का प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप तेज नहीं दिखाई दे रही। तहसील प्रशासन की अनदेखी भी झलक रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्य में तेजी लाई जाए तो जल्द कार्य तेजी से आगे बढ़ सके। उधर ध्वस्तीकरण से निकले मलबे की ईंटों की बिक्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन हजार रुपये में एक हजार ईंट बेची जा रही है। भवन गिराने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.