फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- पलवल। जिला प्रशासन की ओर से 29 दिसंबर को खंड हथीन के गांव खिल्लुका में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय में होगा। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित रात्रि ठहराव में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है। ---- समाधान शिविर से हो रहा जन समस्याओं का निवारण पलवल। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पलवल जिला प्रशासन जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए...