29 जून को होगा मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव
कानपुर, जून 24 -- कानपुर। पोल्ट्री क्षेत्र के सतत विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग, कानपुर मंडल की ओर से 29 जून को मंडल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाल बहादुर शास्त्री सभागार में होगा। अपर निदेशक पशुपालन विभाग, कानपुर मंडल डॉ. विजयवीर चंद्रपाल ने बताया कि कॉन्क्लेव में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े किसान, उद्यमी, वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि, सहयोगी संगठन तथा पोल्ट्री उपकरण, फीड एवं दवा निर्माण से जुड़ी कंपनियां सहभागिता करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य पोल्ट्री क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना तथा किसानों और उद्यमियों को नवीन अवसरों एवं सरकारी योजनाओं की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.