बरेली, जून 28 -- परिवहन निगम बरेली रीजन बरेली में चालकों की कमी दूर करने को 29 जून सोमवार के लिए रोजगार मेला का आयोजन होगा। आरएम मोहम्मद अजीम के नेतृत्व में कार्मिक विभाग की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो आवेदकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों चेक करेगी। इसके बाद फाइनल मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दो सप्ताह में ही चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग देकर डयूटी मिल जाएगी। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, बरेली और रुहेलखंड डिपो में 200 चालकों की कमी है। उसे दूर करने को संविदा के तौर पर भर्ती को रोजगार मेला 29 जून को क्षेत्रीय कार्यशाला सेटेलाइट पर लगेगा। यह भी पढ़ें- 29 जून को संविदा चालक रोजगार भर्ती मेला, पांच सदस्यीय बनी कमेटी योग्यता आठवीं पास और दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। आवेदक की उम्र साढ़े 23 साल से 45 वर्ष होनी चाहिये।...