29 जुलाई से शुरू होगा बटेश्वरनाथ श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर छह सूत्री मांग
भागलपुर, जुलाई 17 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि । बाबा बटेश्वरनाथ धाम में 29 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावणी मेले का आयोजन होगा। मेले की तैयारियों के बीच केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि पिछले 19 वर्षों से संघ मेले के आयोजन में सहयोग करता आ रहा है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, एसडीआरएफ टीम, बैरिकेडिंग, लाइफ जैकेट, मोटरबोट, सीसीटीवी, 24 घंटे चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस, सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग एवं पीए सिस्टम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। एसडीपीओ ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.