देवघर, जुलाई 28 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा वैद्यनाथधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने विशेष रेल परिचालन की घोषणा की है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए 29 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक तीन जोड़ी 12 कोच वाली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन किया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों से जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, दुमका और आसनसोल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 03549 मोहनपुर-जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन सुबह 7:25 बजे मोहनपुर से रवाना होकर देवघर में ठहराव के बाद सुबह 7:55 बजे जसीडीह पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी...