लखनऊ, जुलाई 28 -- UP Weather 29 July: बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम की वजह से उत्तर प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में जमकर बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को लेकर भी अलर्ट जारी है। मेरठ समेत कई जिलों में बहुत ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यूपी उत्तराखंड के अमौसी स्थित मुख्यालय के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उठा गहन अवदाब (डीप डिप्रेशन) ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पार करते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर बने चक्रवाती परिसंचरण और मॉनसूनी ट्रफ का असर दिखना शुरू हो गया ...