29 जुलाई को विकास भवन में होगा स्कूलों का आवंटन
बिजनौर, जुलाई 24 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 86 की नियुक्ति हुई है। बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि 29 जुलाई को 10 बजे विकास भवन में स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 86 नियुक्ति हो गई है। इसमें प्रवक्ता और 8 प्रधानाचार्य तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ की नियुक्ति हुई है। बीएसए सचिन कसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि फिजिक्स, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, हिन्दी, अंगे्रजी, गणित, कंप्यूटर साइस के प्रवक्ता की नियुक्ति हुई है। साथ ही 8 प्रधानाचार्या और गैर शैक्षणिक स्टाफ की नियुक्ति हुई है।---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.