29 घंटे बाद बेतवा से मिले सगे भाईयों के शव
झांसी, सितम्बर 9 -- झांसी/बरुआसागर। बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार को सुबह नाव पलटने से दो सगे भाई बेतवा नदी में डूब गए थे। वहीं बुधवार को 29 घंटे के चले तगड़े रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ ने दोनों के शव नदी के पानी से बरामद किया। इसके बाद हर आंख रो पड़ी। पूरा मंजर दर्दभरी चीखों में तब्दील हो गया। दो सगे भाईयों की मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में अब एक बेटा बचा है। यहीं नहीं मां की गोद सूनी हो गई तो महिला की मांग उजड़ गई। दो मासूम बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। जैसे ही खबर घरों तक पहुंची तो हर तरफ मातम, चीत्कार और दर्द-भरी चीखें सुनाई दीं। यह भी पढ़ें- अरिल नदी में डूबे तीसरे युवक का भी शव बरामद कोई बेटों को रो रहा था तो कोई भाई को। कोई पति के लिए बिलख रहा था तो कोई बहनोई के लिए। आसपास के घरों में चूल्हा तक नहीं जला। बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.