अररिया, अप्रैल 11 -- जोगबनी, हिप्र। सुनसरी के इनरुवा नगरपालिका वार्ड चार बस चौक के समीप जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी और अस्थायी पुलिस पोस्ट इनरुवा की पुलिस टीम ने जांच अभियान शुरू की। जांच के दौरान सुनसरी इटहरी उप-महानगरपालिका वार्ड 10 निवासी विक्रम नेपाली, सरिता माझी और लक्ष्मी तिम्सिना की तलाशी लेने पर इन लोगों के पास से 29 ग्राम 580 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ पाया गया। इइसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को उक्त मादक पदार्थ के साथ हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के हवाले कर दिया। पुलिस आगे की अनुसंधान कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.