फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- जहानगंज, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र पर मशीन में फाल्ट से मंगलवार को दिनभर जहानगंज का बिजली उपकेंद्र बंद रहा। इससे 29 गांव के आठ हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से छटपटाए। फाल्ट को देखते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए टीम लगाई गई । उपभोक्ताओं का कहना हैं कि आए दिन फाल्ट हो रहा है अभी दो दिन पहले मौसम की खराबी से दिक्कत थी अब फिर फाल्ट हो गया है ऐसे में बिजली की आपूर्ति भरपूर नहीं मिल पा रही है इसको लेकर उपभोक्ता गुस्से में है । जहानगंज के बिजली उपकेंद्र को नीबकरोरी के बिजली केंद्र से आपूर्ति दी जाती है । मुख्य लाइन काफी लंबी है । मंगलवार की सुबह तीन बजे के करीब जहानगंज के बिजली उपकेंद्र पर फाल्ट हुआ इसके चलते मशीन खराब हो गई इस कारण बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। एसएसओ ने इसकी जानकारी बिजली के बड़े अधिकारियों को ...