गंगापार, अप्रैल 23 -- जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र के केड़वर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाने के साथ ही त्रिस्तरीय समिति के गठन के निर्देश के क्रम में समिति के गठन के लिए 29 अप्रैल को केड़वर ग्राम सचिवालय में सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। इस आशय की जानकारी एडीओ पंचायत मांडा अरुण कुमार यादव ने दी कि डीएम प्रयागराज के आदेश के अनुसार अनियमितता की पुष्टि पर ग्राम पंचायत केड़वर के प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाने के बाद ग्राम पंचायत के संचालन हेतु 29 अप्रैल को सदस्यों की बैठक में त्रिस्तरीय समिति का गठन सर्वसम्मति से किया जाएगा। बैठक में केड़वर ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...