इटावा औरैया, अगस्त 25 -- इटावा। जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी मैदान पर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें अपने प्रधानाचार्य से जन्मतिथि प्रमाणित कराते हुए प्रतिभाग करा सकती हैं। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। टीम की प्रविष्टि प्रतियोगिता से पहले किसी भी कार्य दिवस में या उसी दिन सुबह 10 बजे कार्यालय में कराई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...