अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़। श्री बाबा रामदेव श्रीकृष्ण अवतार इच्छा पूर्ण मंदिर सराय हरिनारायण बाली का नागला आगरा रोड की विशाल शोभा यात्रा 29 अप्रैल बुधवार को निकाली जाएगी। आयोजकों ने रविवार को कार्यक्रम को लेकर झम्मन लाल सेवा सदन दुर्गा पुरी सासनी गेट में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। मंदिर प्रबंधक सुभाष बाबू लोधी ने बताया कि शोभा यात्रा का शुभारंभ 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे होगा। शोभायात्रा हरनारायण, लोधी बिहार, त्यागी हॉस्पिटल सासनी गेट, काली मंदिर चौराहा, शास्त्री गेट आगरा रोड, राठी हॉस्पिटल से होती हुई वापस मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में मां काली की झांकी, महाकाल की झांकी, बाबा रामदेव का डोला आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रेसवार्ता में गवर्नर सिंह लोधी, भूपेंद्र सिंह लोधी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.