29 को कलेक्ट्रेट में पेंशनरों का धरना, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर देंगे ज्ञापन
हरदोई, सितम्बर 27 -- हरदोई, संवाददाता। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 29 सितंबर को जिले में पेंशनरों की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक सभा होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष एसपी सिंह और जिला मंत्री एसके मिश्र ने बताया कि प्रदेश समेत विभिन्न जनपदों में एक साथ धरना आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक जनवरी 2026 से पहले के पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की परिधि में शामिल करने समेत 12 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग उठाई जाएगी। धरना सभा के बाद पेंशनरों की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- 29 सितंबर को पेंशनर देशभर में करेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.