सिद्धार्थ, जनवरी 23 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा ब्लॉक के सीडीपीओ कार्यालय परिसर में गुरुवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की लंबित एवं ज्वलंत मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इन मांगों को लेकर 29 जनवरी को कलक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा और रणनीति तय की गई। बैठक में संगठन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं वर्षों से सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार इस पर लगातार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की ठोस गारंटी के बिना आंगनबाड़ी कर्मियों से अत्यधिक कार्य लिया जा रहा है, जो शोषण के समान है। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर सवाल उठाते हुए कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.