29 करोड़ से मां कौलेश्वरी धाम में जल्द शुरू होगा रोपवे का निर्माण : सांसद
चतरा, अगस्त 29 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने रांची में पर्यटन, कला-संस्कृति विभाग के सचिव मुकेश कुमार से मुलाकात कर चतरा के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां कौलेश्वरी धाम में रोपवे निर्माण को लेकर विस्तार की मांग की। इस दौरान धाम के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटन की संभावनाओं को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मां कौलेश्वरी धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल है। यह तीन धर्मों की आस्था के संगम के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को पहाड़ी तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी और धाम के पर्यटन विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Chatra N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.