29 करोड़ से मैनावती मार्ग फोरलेन बनना शुरू
कानपुर, जून 1 -- कानपुर, संवाददाता। मैनावती मार्ग पर दुश्वारियों भरे सफर से शहरियों को निजात दिलाने की शुरुआत हो गई है। इस रोड को बनाने का काम सोमवार से शुरू किया गया है। मैनावती मार्ग से बिठूर के सिंहपुर तिराहे तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नीलिमा कटियार ने सेामवार को मैनावती-सिंहपुर तिराहा सड़क परियोजना का भूमि पूजन किया। करीब 29.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। परियोजना के तहत लगभग 5.90 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और आधुनिकीकरण किया जाएगा। अमरूद मंडी से डीपीएस स्कूल तक करीब 750 मीटर हिस्से में वर्तमान 7 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। साथ ही एक ओर पक्का नाला भी बनाया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। वहीं, डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.