वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश के कैरम इतिहास में पहली बार गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के नेतृत्व और खेल उपकरण बनाने वाली हिंदुस्तान की अग्रणी कंपनी सैन्कों के सहयोग तथा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की देखरेख और आल इंडिया कैरम फेडरेशन के संरक्षण में पांच लाख के नगद इनाम वाली मान्यता प्राप्त ओपन प्राइज बनी कैरम प्रतियोगिता का आयोजन 29 और 30 जून को ग्रेटर नोएडा के होटल ब्लू डायमंड में (नियर मेट्रो स्टेशन) के पास होने जा रहा है । नॉकआउट आधार पर खेले जाने वाले इस दो दिवसीय ओपन प्राइज मनी कैरम टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सहित देश के दर्जनों प्रदेशों के सभी जाने-माने महिला पुरुष कैरम खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे ।

प्रतियोगिता की विशेषताएँ इस प्राइस मनी ओपन कैरम टूर्नामेंट की विशेषता यह है कि इसके सभी मैच अम्पायररहित यानी आन...