बेगुसराय, मार्च 13 -- बेगूसराय। सदर प्रखंड के पनहास चौक स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में शुक्रवार को प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन में निजी क्षेत्र की कंपनी जीनियस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने फिल्ड टेक्नीशियन के पद पर कुल 100 रिक्तियों के साथ सम्मिलित हुई थी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा उत्तीर्ण हो चुके कुल 32 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा साक्षात्कार के बाद इनमें से कुल 29 अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य सतीश वियोगी, सूरज कुमार व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.