खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगजनों को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र कार्ड उपलब्ध कराने एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर का आयोजन प्रखंडस्तर पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इन शिविरों में शत-प्रतिशत ऑनलाइन सत्यापन के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर सभागार, सदर अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसरों में शिविर लगाए जाएंगें। जानकारी के अनुसार आगामी 29 अथवा 30 अप्रैल को अलौली, दो एवं चार मई को बेलदौर, पांच एवं छह मई को चौथम, गोगरी को सात एवं आठ मई, परबत्ता प्रखंड में नौ एवं 11 मई, खगड़िया प्रखंड में 12 एवं 13 मई को आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मेडिकल कार्ड बनाने का शिविर हुआ स्थगित यह शिविर सदर अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। वहीं मानसी में 14 एवं 15 मई को शिविर का आयोजन किय...