कौशाम्बी, अगस्त 24 -- हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती अवसर पर 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाएगा। खेल विभाग के निर्देश पर खेल विभाग की ओर से इस मौके पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु के बालक ही प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक टीमें अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से जारी सत्यापित आयु प्रमाण पत्र के साथ प्रतियोगिता में शामिल होंगी। आयु प्रमाण पत्र के बिना किसी टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों से किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: खेल दिवस पर होगी जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता विभाग ने इच्छुक विद्यालयों और टीम...