29 अक्तूबर को प्रकाशित होगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची
अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2027 में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र की सूची आगामी 21 सितंबर को जारी होगी। जिसके बाद 28 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसकेबाद संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची प्रकाशित होगी। तमाम प्रक्रियों के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 29 अक्तूबर को किया जाएगा। वर्ष 2027 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां जिले में तेज हो गई है। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने के लिए बीते दिनों ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस कार्यालय से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों की सूची मांगी थी। जिले में 369 विद्यालयों की सूची डीआईओएस कार्यालय ने बोर्ड की वेबसाइट पर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.