मेरठ, मई 8 -- प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 59 जिलों के 522 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने 40 स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन 22 से 25 मई तक रांची, झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। समापन समारोह में मंडल खेलकूद अधिकारी प्रयागराज प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में मेरठ, हापुड़, बागपत का शानदार प्रदर्शन पह...