बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक से पांच जनवरी तक हुई 29वीं जूनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में यूपी की बेटियों ने डबल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल जीता। उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा एसोसिएशन के महासचिव सुमिल एस सिरिया, ज्वाइंट सेक्रेट्री तानसिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम का नेतृत्व कोच मीना कुमारी ने किया। कोच रामकुमार, अर्पित बाजपेई और यतेंद्र शर्मा ने टीम का मनोबल बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.