गोंडा, मार्च 18 -- गोण्डा। रमजान का 29वां रोजा गुरुवार को पूरा हो जाएगा। इसको लेकर उलेमाओं ने ईद का चांद देखने की अपील की है। गुरुवार को चांद नजर आया या मुस्लिम इदारों से एलान हुआ तो शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। यदि चांद नहीं निकला तो 30वें रमजान वाला दिन शुक्रवार यानि अलविदा जुमा का होगा। इसी दिन अलविदा की नमाज अदा की जाएगी और शनिवार को ईद मनाई जाएगी। शहर की मरकजी हिलाल कमेटी द्वारा गुरुवार को रोजा इफ्तार का आयोजन करने के साथ ही लोग से चांद देखने की गुजारिश की गई है। उधर, ईद का चांद 29 को होने की उम्मीद में बुधवार को बाजारों में खूब खरीदारी हुई। चौक बाजार में वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई। चौक बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को उतरौला रोड की ओर मोड़ा गया। पीपल तिराहे से चौक बाजार को ओर लोगों को सिर्फ पैदल जाने दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.