29,334 भर्ती की काउंसिलिंग में नहीं पहुंचे छह अभ्यर्थी
प्रयागराज, मार्च 18 -- परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय की 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती की बुधवार को काउंसिलिंग में छह अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। बीएसए अनिल कुमार ने बुधवार सुबह दस बजे से समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय मम्फोर्डगंज में 52 अभ्यर्थियों को बुलाया था। इनमें से छह कृष्ण कुमार, नितिन सैनी, रविन्द्र कुमार, संदीप सिंह, संजय कुमार व शिव कुमार गैरहाजिर रहे। बीएसए ने इन अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए एक और अवसर प्रदान करते हुए गुरुवार को सुबह 10 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.