रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा गुरुवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। इंटरमीडियट अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का रहा, जिससे परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न सीधे और पाठ्यक्रम आधारित थे, जिन्हें हल करने में कठिनाई नहीं हुई। जिले के 96 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षाएं हुई। अर्थशास्त्र विषय में पंजीकृत 6,973 परीक्षार्थियों में से 6,685 ने परीक्षा दी, जबकि 288 अनुपस्थित रहे। जसपुर में 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। यहां अर्थशास्त्र विषय में पंजीकृत 474 में से 453 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 21 अनुपस्थित रहे। काशीपुर में 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.