नई दिल्ली, जुलाई 21 -- South West Pinnacle Exploration share: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक- साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन (SWPEL) है। इस कंपनी के शेयर की कीमत में मंगलवार, 17 जुलाई को इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान लगभग 9% की बढ़त दर्ज की गई। इंट्रा-डे में शेयर 257.40 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई जब कंपनी ने जून 2026 को खत्म हुई तिमाही के लिए शानदार फाइनेंशियल और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की रिपोर्ट दी।कैसे रहे तिमाही नतीजे साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 53% बढ़कर Rs.61.7 करोड़ हो गया और टैक्स के बाद प्रॉफिट 287% बढ़कर Rs.9.3 करोड़ हो गया। टैक्स के बाद प्रॉफिट एक साल पहले के Rs.2.4 कर...