287 खराब चापाकलों की मरम्मत, 130 नए लगाए गए
मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बावजूद इस बार मुंगेर जिले में भूगर्भीय जलस्तर की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। जिले का औसत भूगर्भीय जलस्तर फिलहाल 23.02 फीट पर है। लोगों को पेयजल संकट से बचाने के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सक्रिय है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 287 खराब चापाकलों की मरम्मत कराई गई है, जबकि 130 नए चापाकल लगाए गए हैं। कार्यपालक अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले ही विभाग ने सभी प्रखंडों में सर्वे कराया था। जहां जल संकट की आशंका थी, वहां प्राथमिकता के आधार पर चापाकल लगाए गए और पुराने चापाकलों को दुरुस्त किया गया। उन्होंने कहा, लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। हर पंचायत में जलापूर्ति सुचारु रहे, इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।
कुछ इलाकों में अब भी समस्या हालांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.