286 मैच, यादगार पारियां और धमाकेदार प्रदर्शन; ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। 38 साल के मैक्सवेल ने अपने लंबे करियर में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 286 मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 7226 रन बनाए और 136 विकेट भी लिए। मैक्सवेल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को तीन बड़े विश्व कप जिताने में मदद की। वे 2015 और 2023 के ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। साथ ही 2021 के T20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया की जीत का हिस्सा बने। फॉर्मेट के हिसाब से देखें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 3990 रन दर्ज हैं, जबकि सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में उन्होंने 2897 रन बनाए। मैक्सवेल को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.