285 आवेदन में 186 का ऑन स्पॉट निष्पादन
कटिहार, जून 18 -- बारसोई। गुरुवार को प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के अंतिम दिन ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि कुल 285 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 186 मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित सर्वाधिक 115 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 111 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। आवास, कृषि और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर भी ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में आवेदन दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सातों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। पोषण स्वावलंबन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित मामलों के निपटारे की दिशा में भी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- जोकीहाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.