28426 वादों का निस्तारण कर वसूले गए 15.18 करोड़ रुपये
मैनपुरी, सितम्बर 12 -- दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों को देखा और विभिन्न उत्पादों की सराहना की। जेल के बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को जनपद न्यायाधीश ने विशेष रूप से सराहा। लोक अदालत में कुल 28426 मामले निस्तारित किए गए। इनसे 15 करोड़ 18 लाख 23 हजार 785 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। मेगा लोक अदालत में वादों का निस्तारण करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 2900 से अधिक मामले यातायात पुलिस से जुड़े चालानों के निस्तारित किए गए। लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने तीन वाद निस्तारित कर 1500 रुपये का अर्थदंड लगाया। एडीजे आछेलाल सरोज ने एक वाद निस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.