सोनभद्र, मार्च 23 -- अनपरा,संवाददाता। तापमान में कमी से प्रदेश की बिजली खपत बुरी तरह लुढ़क गयी है। बीते 24 घंटे के दौरान यह चालू मार्च महीने के न्यूनतम स्तर 332 मिलियन यूनिट तक रह गयी है। पीक डिमाण्ड में भी लगभग 3500 मेगावाट गिरावट दर्ज की गयी है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक 21675 मेगावाट तक पहुंच गयी पीक डिमाण्ड रविवार रात महज 18770 मेगावाट रह गयी। नतीजतन बिजलीघरों के उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। उत्पादन निगम के सस्ती बिजली देने वाले अनपरा-ओबरा बिजलीघरों से जहां भारी थर्मल बैकिंग(उत्पादन कम कराना) करायी गयी वहीं महंगी बिजली देने वाले हरदुआगंज,पनकी,जवाहरपुर और बीईपीएल आदि की 2830 मेगावाट की कुल 15 इकाइयां रविवार 22 मार्च की शाम से बंद करा दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.