283 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर के समीप से उत्पाद विभाग की टीम सोमवार की देर शाम शराब से लदी बोलेरो बरामद की। बोलेरो की तलाशी में उसमें 30 पेटी ऑफिसर चॉइस 259 लीटर, दो पेटी किंगफिशर 24 लीटर पाया गया, इसे जब्त कर लिया गया। वहीं शराब के धंधेबाज व कुशीनगर थाना क्षेत्र के रामवर्ग बुजुर्ग के कृष्ण मद्धेशिया व मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना थाना क्षेत्र के हरपुर बखरी गांव के बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि यूपी से शराब लेकर आने की सूचना पर इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के नेतृत्व में टीम गठित कर भंटापोखर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम यूपी से आ रही शराब से लदी एक बोलेरो पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि बोलेरो से 283 लीटर विदेशी शराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.