पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव 2026 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को मेदिनीनगर स्थित गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में पांचों नगर निकायों के कुल 282 पोलिंग पार्टियों को अंतिम रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी समेत पी-1,पी-2,पी-3 और पी-4 के मतदानकर्मी शामिल थे। सभी कर्मियों को 50 से अधिक मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण पार्टीवार दिया गया ताकि 23 फरवरी को मतदान कराने में किसी प्रकार का कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो। इस दौरान मतदान कराने जाने वाले कर्मियों को पहले एक-दूसरे से परिचय प्राप्त करवाया गया जिसके बाद सभी पार्टी आपस में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को मॉक पोल से लेकर दस्तावेजों की पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.