श्रावस्ती, अप्रैल 26 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को 281 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार कानपुर परिक्षेत्र मुख्यालय लखनऊ प्रदीप गुप्ता ने एसपी राहुल भाटी के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी में 21 जुलाई 2025 से 300 पुरुष प्रशिक्षुओं को नौ माह का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा था। इसमें बहराइच के 116, श्रावस्ती के 107 व देवरिया के 76 प्रशिक्षु शामिल थे। प्रशिक्षण के दौरान 299 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूर्ण किया। वहीं विभिन्न कारणों से कुछ प्रशिक्षु अंतिम परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- कुशीनगर के पासिंग आउट दीक्षांत परेड में 395 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ ऐसे में 281 प्रशिक्षु आरक्ष...