प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मंडल के 281 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को बैठक कर अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि सभी क्रय संस्थाएं अपने-अपने केंद्रों पर स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता, बैनर, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पावर डस्टर, नमीमापक यंत्र व एनालिसिस किट आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे गेहूं क्रय कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, सहायक नियंत्रक, बाट-माप को सभी इलेक्ट्रॉनिक कांटों का सत्यापन कराते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।गेहूं खरीद से संबंधित सत्यापन के लिए आवश्यक अभिलेखों की सूची स्पष्ट रूप से निर्धारित करने को कहा। जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक केंद्रों का प्रभार है, उनके लिए कार्य के सुचारु निष्पादन ...