मोतिहारी, अगस्त 27 -- मोतिहारी, हिप्र.। समृद्ध महिला-समृद्धि बिहार अभियान का शुभारंभ सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रथम किश्त के शेष लाभार्थियों को 10 हज़ार रुपए व द्वितीय किश्त के तहत 20 हज़ार रुपए की सहायता राशि दी गयी। वहीं जीविका दीदियों को ऋण वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। सीएम ने बटन दबा कर डीबीटी के माध्यम से लाभुकों को राशि हस्तांतरित की।जिले में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया । जिसमें डीएम सौरभ सुमन यादव, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक प्रभारी सौरभ कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियो के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में जीविका दीदियां उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' अभियान के राज्...