मैनपुरी, जून 26 -- मैनपुरी,उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की बैठक कार्यालय सीएमओ पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह गौर ने की। बैठक में संरक्षक रवींद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा एक मीटिंग 21 जून को लखनऊ में आयोजित की गई थी, जिसमें बताया गया था कि 2800 ग्रेड पे के लिए उत्तर प्रदेश सरकार उच्च न्यायालय में एसएलपी को लेकर सतर्क है। मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान ने कहा कि हेल्थ वर्कर्स पूरी दमदारी से उच्च न्यायालय में अपने वकीलों द्वारा लड़ाई को जीतने का प्रयास करें। प्रदेश संगठन द्वारा मांग की गई धीरज कुमार व आकाश कुमार के 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्हें स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाए। संगठन ने सभी साथियों से अपील की कि आप सभी एक वर्ष का सदस्यता शुल्क अवश्य जमा कर ...