280 स्कूलों के बच्चों का मूल्यांकन 28 से
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम के तहत तीसरे चरण में धनबाद के 280 स्कूलों में बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। यह मूल्यांकन 28 सितंबर से 5 अक्तूबर के बीच होगा। मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों व राज्यस्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। नामित मूल्यांकनकर्ता शिक्षक आवंटित विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा (कक्षा एक से पांच) के पांच विद्यार्थियों यानी की प्रत्येक विद्यालय में कुल 25 विद्यार्थियों का मूल्यांकन करेंगे। संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि मूल्यांकन तिथि को अपने विद्यालय को प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- रांची में 51 शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.