बहराइच, मई 13 -- रुपईडीहा। मंगलवार की शाम लुम्बिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय, बर्दिया पुलिस कार्यालय व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज के जवानों ने दो भारतीय युवकों को गुलरिया नगर पालिका वार्ड नं 7 स्थित बाबा पेट्रोल पंप के पास से 280 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए बर्दिया जिले की पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह कार्की ने बताया कि 35 वर्षीय तेजेन्द्र कुमार व 26 वर्षीय विजय सिंह निवासीगण तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश भारत नेपालगंज की ओर से स्मैक लेकर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की गई है। दोनो युवक को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस कार्यालय बर्दिया में पूछताछ के लिए ले जाया गया है। यह भी पढ़ें- 306 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, बंगाल से ला रहे थे यह भी पढ़ें- सीमापार नेपाल ...