गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जल निकासी की समस्या से जूझ रहे वार्ड संख्या 24 मत्स्येंद्रनगर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मत्स्येंद्रनगर वार्ड में दो स्थानों पर 28.68 करोड़ रुपये की लागत से 5500 मीटर लम्बा नाला बनाए जाने की तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। सोमवार को हुई राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी की बैठक में एक स्थान पर नाला निर्माण के साथ जुड़े बिजली सम्बंधित कार्य की डीपीआर अलग से सबमिट करने के निर्देश दिए हैं।आपके अपने अखबार ने 'हिन्दुस्तान' ने 02 सितंबर के अंक में बोले गोरखपुर की कड़ी में मत्स्येंद्रनगर वार्ड संख्या 24 की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बातचीत के क्रम में रहवासियों ने नौसढ़ से जोखवा सरेया नाला तक आरसीसी नाला बनाने की मांग की थी। ताकि लखनऊ फोरलेन पर बसी आबादी के घरों से निकले जल का उचित निकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.