बेगुसराय, मार्च 24 -- सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले सप्ताह शुक्रवार की शाम आयी आंधी और बारिश ने बड़े पैमाने पर कहर बरपाया है। खासकर किसानों के लिए यह आफत वाली बारिश साबित हुई है। जिले में हजारों एकड़ फसल में लगी गेहूं, मक्का, सरसों आदि फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आकलन करने में कृषि विभाग जुटा हुआ है। जिला कृषि अधिकारी अभिषेक रंजन ने हिंदुस्तान को बताया कि मटिहानी व एक दो प्रखंड से रिपोर्ट अब तक अप्राप्त है। जल्द ही सभी रिपोर्ट को समेकित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर इसी सप्ताह में तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अगले चार दिनों मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 28-29 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के सभी जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.