28-29 जून को कबीर ज्ञान महायज्ञ
गिरडीह, जून 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती पर 28-29 जून को दो दिवसीय कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। तैयारियां जोरों पर है। महायज्ञ का उद्देश्य कबीर साहब के दुर्लभ आध्यात्मिक ज्ञान और समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जिसमें झारखंड समेत देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बताया गया कि 28 जून को सुबह 7 बजे धर्म जागरण शोभा यात्रा निकलेगी। आकर्षक झांकियों और जयघोष के साथ यात्रा नगर भ्रमण करेगी। दिनभर कबीर भजन व संतों के प्रवचन होंगे। संध्या में सद्गुरु मां का दिव्य उपदेश व मन से संघर्ष नाटक का मंचन होगा। 29 जून को सुबह 8 बजे से बीजक का सामूहिक पाठ व विश्व शांति महाहवन होगा। इसके बाद सद्गुरु मां का उदबोधन, दीक्षा व मुंडन संस्कार होंगे। संध्या सत्र में भजन-कीर्तन, बाल कलाकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.