कन्नौज, सितम्बर 23 -- कन्नौज। विभिन्न बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल से पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिनों तक प्रभावित रहने की आशंका है। अग्रणी जिला प्रबंधक डॉ. रंजीत सिंह ने बैंक ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक निपटा लें। नकद जमा-निकासी, चेक जमा, ड्राफ्ट और अन्य आवश्यक लेन-देन समय से पूरा करने की सलाह दी गई है। हड़ताल के दौरान ग्राहक एटीएम, सीडीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी वैकल्पिक सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- पांच दिनों तक बैंकों में ठप रहेगा कामकाज हालांकि, इन सेवाओं की उपलब्धता बैंक और तकनीकी परिस्थ...